भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज पश्चिम बंगाल में

नई दिल्ली,बुधवार 22 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज दोपहर 12ः50 बजे चुनाव प्रचार की शुरुआत उत्तर 24 परगना से करेंगे। यहां वो हाबड़ा जिले के सिमुलपुर मेलार मठ ग्राउंड जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नड्डा कोलकाता उत्तर में होंगे। यहां के सत्यनारायण पार्क में उनकी जनसभा दोपहर तीन बजे होगी। यहां से वो कोलकाता दक्षिण का रुख करेंगे। यहां शाम चार बजे हुगली जूट मिल कॉलोनी ग्राउंड चटकाल मठ में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *