मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग संवाद कर की टिफिन बैठक

उत्तराखंड(पिथौरागढ़),मंगलवार 27 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर टिफिन बैठक की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के चारों धामों के दर्शन और 1700 फीट पर स्थित आदि कैलाश की यात्रा दर्शाती है कि उनका देवभूमि के प्रति कितना लगाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विश्व में बढ़ती ताकत जीडीपी में ब्रिटेन को पीछे कर पांचवा स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रधानमंत्री के यूक्रेन व रूस दौरे की भी चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के आयोजित सहभोज में भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *