राज्यपाल से सहारनपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी ने की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 06 दिसम्बर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) गुरुवार को कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम से लौटते हुए सहारनपुर में अल्प विश्राम के दौरान जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के सीमा से लगे होने के कारण सहारनपुर जनपद उत्तराखंड के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहारनपुर ने राज्यपाल को जनपद की भौगोलिक और प्रशासनिक परिस्थितियों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *