MP के 2 चोरों ने जमकर मचाया धमाल, शोरूम में लाखों की चोरी कर फरार

मध्य प्रदेश के रहने वाले दो चोरों ने दूसरे राज्य में जाकर धमाल मचा दिया। एक के बाद एक दो चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर दोनों चोर फरार हो गए। पुलिस ने लाखों रुपयों की चोरी की घटना को अंजाम देने में दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मध्य प्रदेश के खंडवा रहने वाले दोनों चोर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गिरफ्तार हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून में माजरा और मोहब्बेवाला स्थित कार कंपनी शोरूम में लाखों रुपये की नगदी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया।

दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनसे पांच लाख रुपये की नगदी बरामद की है। आरोपियों को कार नंबर के आधार पर खंडवा, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने घटना खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारजा स्थित टाटा ओबराय और मोहब्बेवाला स्थित नेक्सा शोरूम तीन मार्च रात चोरी की वारदात हुई।

दोनों शोरूम से चोर लाखों रुपये नगदी ले गए। अगले दिन सुबह घटना का पता लगाने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान दोनों घटनास्थलों के पास से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार की जानकारी मिली। पुलिस की एक टीम तत्काल मध्यप्रदेश रवाना की गई।

पुलिस ने मंगलवार देर शाम मध्यप्रदेश के खंडवा इलाके चोरी में प्रयुक्त कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों की पहचान मेवालाल मोहिते पुत्र घिसीलाल निवासी चंपानगर डुडवाडा थाना धनगांव जिला खंडवा और नंदराम पुत्र गिरवर निवासी सुस्ताडैम बोरगांव जिला खंडवा, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *