आग लगने से 30 झुग्गियां जलकर राख, गृहस्थी नष्ट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 29 अप्रैल 2024

कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंद गढ़ क्षेत्र के खुडबुड़ा में सोमवार को आग लगने से 30 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान कुछ घरेलू सिलेंडर फटने से आग इतनी भयानक थी कि आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

भीषण आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत थी कि झुग्गी के अंदर कोई नहीं फंसा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि कबाड़ बीनने वाले बच्चों ने कुछ तार आदि जलाई थी, जिस कारण ये हादसा हो गया। फायर सर्विस की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक 30 झुग्गियां जलकर राख हो चुकी थीं। आगजनी से गरीब परिवारों के लिए संकट खड़े हो गए हैं। गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख होने से उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा है। खाने-पीने और रहने के साथ शरीर ढकने के कपड़े भी जल चुके हैं। शासन-प्रशासन से सहायता की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *