भाजपा गठबंधन का लक्ष्य केवल देश का विकास : प्रधानमंत्री

मुंबई,सोमवार 08 अप्रैल 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन का लक्ष्य केवल देश को विकसित करना है जबकि कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन का लक्ष्य सिर्फ मलाई खाने का है। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हालत करेले जैसी है, जिसे चाहे घी में तला जाए अथवा शक्कर में डुबोया जाए लेकिन वह अपनी हालत बदलना नहीं चाहता।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रपुर में गर्मी का पारा बढ़ रहा है। साथ ही साथ राजनीतिक वातावरण भी। हालांकि आपका (नागरिक) उत्साह कम नहीं हुआ है। हम यह नहीं भूल पाए हैं कि चंद्रपुर ने राम मंदिर के निर्माण और संसद की एक नई इमारत के लिए लकड़ी भेजी है।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एक तरफ भाजपा-एनडीए सरकार है, जो केवल देश के लिए कठिन और मजबूत निर्णय लेना चाहती है। दूसरी तरफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन जिसका मंत्र सिर्फ क्रीम खाना है। इंडी एलायंस ने हमेशा देश को अस्थिर रखा है। इंडी गठबंधन ने हमेशा महाराष्ट्र की उपेक्षा की। कांग्रेसियों में कभी सुधार नहीं होगा। वे कभी नहीं बदलेंगे। उन्होंने देश की जनता के विकास के लिए कुछ नहीं किया बल्कि अपने परिवार के विकास को महत्व दिया है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र चुनावी घोषणापत्र मुस्लिम लीग की भाषा का प्रतीत होता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने शिवसेना युबीटी पर नकली शिवसेना होने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि नाम न लेते हुए कहा कि नकली शिवसेना भी इंडी अलायंस के साथ है जो सिर्फ अपने परिवार के विकास के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का एक और बंटवारा करने का प्रयास किया जा रहा है। सनातन धर्म की आलोचना की जा रही है। इसे भारत कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *