राशिफल : आज का राशिफल

रविवार 02 मार्च 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – समय विपरीत, स्वजनों परिजनों से अनबन, वाद-विवाद से मतभेद, गलतफहमी के शिकार, धन का अभाव, प्रतिष्ठा पर आघात, वाहन से चोट, व्यर्थ भ्रमण से व्यय।
  2. वृषभ – भाग्योन्नति के नवीन आयाम, परोपकार की भावना जागृत, अध्यात्म में आस्था, स्वनात्मक कृत्यों में रुझान, आहार-विहार में नवीनता की झलक; मनोर॑जन की प्रवृत्ति।
  3. मिथुन – इच्छित कार्यों में सफलता, प्रगति का मार्ग प्रशस्त, इच्छित पद की प्राप्ति, व्यापार में धन निवेश, नवसमाचार से खुशी, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, मानसिक शांति।
  4. कर्क – विचारित कार्य प्रगति पर, पारिवारिक संबंधों में सुधार, नवयोजना के प्रति रुचि जागृत, बकाए धन की वसूली से खुशी, विरोधी हानि पहुँचाने में विफल, मन प्रसन्न।
  5. सिंह – समय असंतोषजनक, स्वास्थ्य में शिथिलता, वाद-विवाद से परेशानी, कर्ज की अधिकता से मानसिक तनाव, महत्वपूर्ण उपलब्धि में विलम्ब, यात्रा निशाजनक।
  6. कन्या – चिरवांछित कार्य बनने से प्रसन्नता, नवसम्पर्क का सुयोग, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, रचनात्मक क्रियाकलापों में अभिरुचि, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, लाभ भी।
  7. तुला – भाग्योत्रति केनवीन अवसर सुलभ, बौद्धिक क्षमता का विकास, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राण, आशाजनक घटनाएँ घटित, सुसमाचार मिलने से खुशी, आत्मिक शांति।
  8. वृश्चिक – अधूरे कार्य पूर्ता की ओर, जीवन साथी से सामंजस्य, धर्म-अध्यात्म में आस्था, स्वयं का निर्णय भाग्य के पक्ष में, परोपकार की भावना जागृत, नवस्थलों की यात्रा।
  9. धनु – भाग्योदय का मार्ग अवरुद्ध, महत्वपूर्ण उपलब्धि में विलम्ब, जोखिम से नुकसान, उत्तरदायित्व की पूर्ति में बाधा, जीवनसाथी से कुछ कष्ट, कर्ज से परेशान, आर्थिक हानि।
  10. मकर – समय आशाजनक, जिन्दगी में सुख के साधन सुलभ, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, बौद्धिक क्षमता का विकास, मन खुश।
  11. कुम्भ – विचारित कार्यों में उन्नति, स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, राजनैतिक क्रिया-कलापों में अभिरुचि, मान-प्रतिष्ठ में वृद्धि।
  12. मीन – व्यावसायिक सफलता, सोचे हुए कार्यों में प्रगति का सिलसिला, जनसम्पर्क उपयोगी, आपसी संबंधों में अत्यधिक प्रगाढ़ता, समय पर भौतिक सुख केसाधन सुलभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *