भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सड़क मार्ग से सिक्किम पहुंचे

सिक्किम(गंगटोक),बुधवार 10 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सिक्किम पहुंचे हैं। वह आज (बुधवार) देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 10 से होते हुए सिक्किम पहुंचे।

भाजपा अध्यक्ष का आज हेलीकॉप्टर से राजधानी गंगटोक पहुंचने का कार्यक्रम था। हालांकि, दिन में मौसम खराब होने और बारिश शुरू होने के बाद वो नेशनल हाईवे से होते हुए सिक्किम आये।

सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रस्तावित है। राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अब अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सिक्किम पहुंचे हैं।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम के सीमा क्षेत्र स्थित रंगपो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का भव्य स्वागत किया। भाजपा सिक्किम के वरिष्ठ नेता डॉ राजू गिरी ने कहा, कल (गुरुवार) राजधानी के मनन केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के संकल्प पत्र सार्वजनिक करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह सिक्किम से लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *