आज उत्तराखंड सामाजिक सम्मान संगठन की प्रथम गठन का आयोजन किया गया

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 30 मार्च 2025

आज बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया।

संगठन के द्वारा किए गए अभी तक के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू वर्मा जी ने बताया कि जो भी व्यक्ति सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेगा जिससे कि समाज का भला होता हो या उत्तराखंड का नाम रोशन होता हो ऐसे व्यक्ति को संगठन सम्मानित करेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि अभी तक हम फिल्म निर्माता श्री वैभव गोयल जी, वरिष्ठ आंदोलनकारी श्री गोविंद राम उनियाल जी व देहरादून एसएसपी श्री अजय सिंह जी को सम्मानित कर चुके हैं।
आज के बैठक में प्रदेश महासचिव राकेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शुभम ठाकुर,कार्यकारिणी सदस्य रुद्रपाल, जिला देहरादून अध्यक्ष शिवम भट्ट व वैभव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *