मुख्यमंत्री धामी ने अंबेडकर जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 14 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।उन्हाेंने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *