बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने राज्यपाल से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 19 मई 2025

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश के राज्यपाल लैप्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने अपनी पुस्तक ‘संस्कृति ओर भारतीय ज्ञान प्रणाली की पुनर्स्थापना उत्तराखंड के विशेष संदर्भ में ‘पुस्तक बीकेटीसी अध्यक्ष को भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के चारधाम केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा सहित 25 मई से शुरू होने वाली पवित्र हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर चर्चा हुई।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने धामों में यात्रा व्यवस्थाओंं,मंदिर समिति की ओर से धामों में तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन, धामों में सुरक्षा व्यवस्था के विषय में राज्यपाल को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *