मंत्री जोशी ने घायल महिला को अपने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 15 अप्रैल 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सड़क हादसे में घायल महिला को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

कैबिनेट मंत्री जोशी आज चुनाव प्रचार और मसूरी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा के कार्यक्रम स्थल मसूरी (गांधी चौक) के निरीक्षण करने पहुंचे थे।

वहां से जब वे वापस लौट रहे थे, तो उन्हें करीब साढ़े ग्यारह बजे राजपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला दिखी। घायल महिला मन्नत जो देहरादून राजपुर रोड में ही एक निजी कैफे में नौकरी करती है और वह वहां से अपने घर आ रही थी।

मंत्री जोशी ने उसे सड़क पर घायल को देख कर अपना काफिला रुकवाया और उसकी मदद करते हुए महिला को तत्काल अपने निजी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने मौके पर ही अस्पताल प्रशासन से फोन पर वार्ता कर घायल का तत्काल उपचार करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *