नोडल अधिकारी ने सभी चेक पोस्टों पर प्रतिदिन 24 घंटे तैनाती का दिया निर्देश

उत्तराखंड(हरिद्वार),मंगलवार 16 अप्रैल 2024

स्टेट एक्सपेंडिचर नोडल अधिकारी मनमोहन मैनाली ने सोमवार को जनपद की अंतर्जनपदीय और अंतराज्यीय सीमाओं पर स्थापित चेकपोस्ट और शराब के ठेकों का निरीक्षण किया । लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उन्होंने सभी चेक पोस्टों पर प्रतिदिन 24 घंटे तैनाती का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पहली टीम चेक पोस्ट तभी छोड़े जब दूसरी टीम पहुंच जाएं। उन्होंने पुलिस, आबकारी, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी सहित सभी प्रवर्तन टीमों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा सूचनाओं का आदान प्रदान समय से करने की हिदायत दी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मॉनिटरिंग गहनता से की जाए तथा शिकायत मिलने पर तत्काल एक्शन लिया जाए। किसी भी दशा में प्रलोभन और धनबल आदि के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित न हो, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने आबकारी कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जनपद में स्थापित मदिरा की दुकानों और चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी पवन सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *