प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना की ली जानकारी

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 16 जून 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साइप्रस से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में दिवंगत लोगों के प्रति गहरी संवेदना और शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि घटना के बाद तत्काल उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के लिए कमांड एंड कॉर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने ली जानकारीवहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पर केदारनाथ हेली दुर्घटना की जानकारी ली और केंद्र से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *