मुख्यमंत्री धामी ने चुनावी व्यस्तता के बीच आमजन के साथ लिया चाट का आनंद

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 19 अप्रैल 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार शाम चुनावी व्यस्तता के बीच खटीमा बाजार में आमजन के साथ चाट का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने ”आगरा चाट भंडार” , ”बरेली चाट भंडार” पर जाकर गोल गप्पे और टिकिया का स्वाद लिया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मुख्यमंत्री धामी को देख उनसे मिलने और सेल्फी लेने पहुंच गए। मुख्यमंत्री सभी से मिले और किसी को भी नाराज नही किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने की भी अपील की।

इससे पूर्व आज दोपहर मेलाघाट पहुंचकर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता सुदीप जाटव के घर पर भोजन करने के उपरांत ”वन मोहलिया” स्थित बनखंडी मंदिर में मनोज शाही के वैवाहिक कार्यक्रम में अचानक सम्मिलित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *