उत्तराखंड(बागेश्वर),शनिवार 28 जून 2025
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते आज सुबह सरयू नदी का रौद्र रूप देखने को मिला है। नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने सभी घाट जलमग्न हो गये हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त बताई जा रही हैं। प्रशासन नेनदी घाटों पर आवाजाही बंद करने के साथ ही सतर्कता बरतने को कहा है।
जिले में लगातार भारी बारिश से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हैं। वहीं नदी किनारे आवासीय भवनों में रह रहे लोगों को सतर्क किया गया है, नदी का जल स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आवासीय भवन खाली भी करवाए जा सकते हैं।