मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की, माताजी के साथ किया पौधरोपण

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 28 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माताजी बिशना देवी के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से अपनी माताओं के नाम से एक पौधा लगाने की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सुपुत्र दिवाकर ने भी इस अवसर पर पौधा लगाया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “मां जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। मां और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण स्वयं करें।

इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *