स्कूटी खाई में गिरने से एक की मृत्यु, शव बरामद

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 21 अप्रैल 2024

देहरादून-मालसी डियर पार्क के पास रविवार को स्कूटी खाई में गिरने से एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी सवार का शव बरामद कर लिया है। मृतक का पहचान नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार सिटी कंट्रोल रूम देहरादून से रविवार को एसडीआरएफ को सूचना मिली की मालसी डियर पार्क, राजपुर रोड के पास एक स्कूटी सवार खाई में गिरी है। जिस पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम रवि चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया और उक्त युवक के शव को बरामद किया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो पाई है, जिला पुलिस की ओर से शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *