देहरादून की बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 21 अप्रैल 2024

देहरादून की बीच सड़क पर रविवार को स्विफ्ट कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना इतनी भयावह थी कि उसने पूरी कार को अपनी जद में ले लिया।

हादसा गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के बल्लूपर चौक के समीप हुआ। इसके बाद आनन फानन में अग्निशमन और पुलिस विभाग के कर्मचारी पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने कार में लगी आग को रोकने के प्रयास किये और कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में स्विफ्ट कार जलकर राख हो गई। उधर पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। आग कैसे लगी? इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *