उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 25 अप्रैल 2024

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चुनावी सभाओं में महिलाओं के मंगलसूत्र वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी और भाजपा के बहाने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है, जो लालू प्रसाद यादव के बच्चों पर अशोभनीय टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं।

माहरा ने कहा कि भाजपा नेता की संगत में आकर ‘काजल की कोठरी में कितनो ही सयानो जाये, एक लीक लागी सो एक लीक लागी जाये’ वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए लालू प्रसाद यादव के बच्चों पर अशोभनीय टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम तौर पर सुहागिन महिलाएं मंगलसूत्र अपने सुहाग की निशानी के तौर पर धारण करती हैं। यह पवित्र परंपरा हिंदू धर्म में भारत वर्ष ही नहीं, पूरे विश्व में वैदिक काल से चली आ रही है। मंगलसूत्र में स्वर्ण के साथ चरेऊ के दाने भी धारण किए जाते हैं, जो अत्यंत ही पवित्र एवं पूज्य माने जाते हैं। इसका भाजपा नेता की ओर से भारी अपमान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *