लोक गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 11 सितंबर 2025

उत्तराखंड के प्रख्यात लोकगायक एवं पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और प्रीतम भरतवाण के बीच राज्य की लोक धरोहर, पारंपरिक गीत-संगीत और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई।राज्यपाल ने कहा कि लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने लोक संगीत और लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका कार्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयां प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *