स्व. हेमवती नंदन की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी बोले- वे राजनीतिक संकीर्णता से परे सच्चे राजनेता थे

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 25 अप्रैल 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनका स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें असाधारण व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वे किसानों व गरीबों के हितैषी तथा राजनीतिक संकीर्णता से परे सच्चे राजनेता थे। उन्हें कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी विलक्षण प्रतिभा के बल पर स्व. बहुगुणा ने भारतीय राजनीति में अलग पहचान बनाई और केंद्र में मंत्री रहते हुए प्रदेश हित के लिए अनेक योजनाएं शुरू करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *