नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप का आगाज, बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 26 अप्रैल 2024

रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 14 नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में गुरुवार को बालक-बालिका वर्ग की टीमों ने दमखम दिखाया।

चार दिवसीय चैंपियनशिप में पहले दिन बालिका वर्ग में उत्तराखंड चार-मध्य प्रदेश शून्य, असम तीन-जे एंड के एक, उत्तर प्रदेश एक-तमिलनाडु चार, राजस्थान आठ-वेस्ट बंगाल शून्य, आंध्र प्रदेश एक-झारखंड दो, लद्दाख शून्य-उड़ीसा चार तो बालक वर्ग में असम 11-पंजाब शून्य, आंध्र प्रदेश आठ-तेलंगाना शून्य, तमिलनाडु पांच-जम्मू कश्मीर एक और केरल चार-छत्तीसगढ़ एक के बीच मुकाबला हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *