मुख्यमंत्री धामी शनिवार को हल्द्वानी में

उत्तराखंड(हल्द्वानी),शुक्रवार 26 अप्रैल 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार (27 अप्रैल) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी शनिवार को अपराह्न 3ः30 बजे हेलीपैड काशीपुर से प्रस्थान कर 3ः45 बजे एफटीआई हल्द्वानी पहुचेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी एफटीआई सभागार में पेयजल व्यवस्था एवं वनाग्नि की रोकथाम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक एवं समस्याग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री धामी शाम 5ः45 बजे एफटीआई हेलीपैड से खटीमा को प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *