वनाग्नि को लेकर दून प्रशासन अलर्ट, मानसून की तैयारियां तेज

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 27 अप्रैल 2024

जिलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को वनाग्नि एवं आगामी मानसून सत्र के संबंध में ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को ग्राम स्तर पर बनाई गई फायर समिति एवं ग्राम प्रहरियों को वनाग्नि के दृष्टिगत सक्रिय रखने व महिला मंगल दलों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय के लिए वनाग्नि सीजन तक आपदा कंट्रोल रूम में वन विभाग से कार्मिकों की तैनाती रखें। साथ ही सुरक्षा उपकरण एवं कार्मिकों के ड्रेस क्रय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने क्यूआरटी एवं आईआरटी को सक्रिय रखते हुए कूर स्टेशन एवं क्यूआरटी की सूची संबंधित तहसीलों को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए समूहों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाए।

वनाग्नि रोकने के लिए फायर विभाग कर ले मॉकड्रिल, उपकरण की आवश्यकता हो तो तुरंत करें मांग

अगलगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाए जिससे वनाग्नि को विक्राल होने से रोका जा सके और परिसंपत्तियों एवं जीव-जंतुओं को नुकसान होने से बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने स्तर से समन्वय बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि फायर विभाग मॉकड्रिल कर लें। यदि उपकरण की आवश्यकता हो तो तुरंत मांग करें।

मानसून के दृष्टिगत समयबद्ध पूर्ण करें चैनलाइजेशन-ड्रेनेज व रिवर ड्रेजिंग कार्य

मानसून सत्र 2024 के दृष्टिगत नगर निगम एवं नगर निकायों को नालों-नालियों की सफाई रखने के साथ स्ट्रेचवार क्षेत्र चिन्हित कर युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून से पहले रिवर ड्रेजिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दृष्टिगत चैनलाइजेशन एवं ड्रेनेज कार्य अति आवश्यक है। इसको समयबद्ध पूर्ण कर लिया जाए।

पुराने भवन चिन्हित कर नियमानुसार करें कार्रवाई

उन्होंने नगर निगम नगर एवं निकाय के अधिकरियों सहित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत गिरासू भवनों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही करें। विद्युत विभाग जर्जर विद्युत पोल चिन्हित कर बदलने की कार्यवाही करें। विद्युत पोल पर इंस्यूलेटर अवश्य दिखवा लें। उन्होंने सिंचाई विभाग को अपादा के दृष्टिगत सक्रिय रहने व लोक निर्माण विभाग एवं एनएच को पहाड़ी क्षेत्र में सड़ाकों पर क्रेस बेरियर लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी केएन भारती, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बीर सिंह बुदियाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना सेमवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद्र नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक अंजलि रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *