मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट, दोनों ने एक दूसरे को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 20 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की जनता के सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की।

राज्यपाल से सोमवार को राजभवन में प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी, सांसद, वरिष्ठ अधिकारीगण और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भेंट की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने सभी को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व उजाला, सकारात्मकता और सामूहिक खुशहाली का प्रतीक है। राज्यपाल से सभी से प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ इस महापर्व को मनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *