महिलाओं ने की मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना

उत्तराखंड(चंपावत),शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री ने टनकपुर में भैया दूज (च्यूड़ा पूजन) समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सर पूजन किया और उनकी लंबी आयु की कामना की।

महिलाओं के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को भैया दूज की शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास और जनता के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके बाद, मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्थित शारदा घाट में पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख शांति एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को यह आरती अपनी ओर आकर्षित करती है और शारदा घाट में आने से धार्मिक भावनाओं का संचार और प्राकृतिक नजरों के दर्शन भी होते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्मिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *