मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 88.11 करोड़ की विकास सौगात

उत्तराखंड(टनकपुर),शुक्रवार 13 नवंबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि,’सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 शुभारंभ करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने नगर के गांधी मैदान पर लगे मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नेविभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद चंपावत को लगभग 88.11 करोड़ की कुल 8 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिनमें तीन योजनाओं का लोकार्पण और पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे ग्रामीण आजीविका सशक्त होगी, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।

चार काश्तकारों को वितरित किए एक –एक लाख के चेकइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों को प्रोत्साहन स्वरूप चार काश्तकारों को प्रत्येक को एक–एक लाख के चेक वितरित किए। दुधारू पशु पालन के लिए प्रोत्साहन राशि पाने वालों में पान सिंह, किशन सिंह, संदीप सिंह और एक अन्य शामिल थे। मुख्यमंत्री ने पुरुस्कृत किसानों को आगे बढ़कर अन्य किसानों के लिए उदाहरण बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत और भाजपा प्रदेश महामंत्री निर्मल के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती और संयुक्त निदेशक सहकारिता विभाग मंगला त्रिपाठी साहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *