मुख्यमंत्री ने अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी से की भेंट

उत्तराखंड(हरिद्वार),शनिवार 15 नवंबर 2025

हरिपुरकला स्थित उत्तम ध्यान आश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी से शिष्टाचार भेंटकर उनकी कुशल क्षेम पूछी और उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने स्वामी को उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता सहित सरकार की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *