बिरसा मुंडा जन्म शताब्दी पर जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 15 नवम्बर 2025

भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आज बुक्सा जनजाति कृषक इंटर कॉलेज, शेरपुर (देहरादून) में जनजातीय समुदाय, पारंपरिक परिधान, कला एवं वीर पुरुषों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता से सभी को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा सहित विभिन्न जनजातीय वीर सपूतों, उनकी संस्कृति, अलंकरण, परिधान एवं लोक कला को अपने चित्रों में सजीव रूप से प्रस्तुत किया। बच्चों की इस प्रतिभा और उत्साह ने जनजातीय समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान की।

संस्था की निदेशिका श्रीमती प्रगति सडाना ने बताया कि यह कार्यक्रम जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों में जनजातीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि प्रतियोगिता हेतु आवश्यक सभी सामग्री ओएनजीसी तेल भवन द्वारा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जलपान भी प्रदान किया गया। संस्था ने ओएनजीसी के सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा जनजातीय संस्कृति, कला और गौरव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया, जिसकी व्यापक सराहना उपस्थित जनों ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *