‘मन की बात’ सदैव ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी होती है : अजय टम्टा – Shivam Mail

‘मन की बात’ सदैव ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी होती है : अजय टम्टा

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 30 नवंबर 2025

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम सदैव ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी होता है। सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनना चाहिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 82 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128 वें संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ सुना। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड के एंड्यूरेंस स्पोर्ट्स और हाई एल्टीट्यूड मैराथन का उल्लेख राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि देश में शहद उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है और राज्य सरकार भी किसानों को शहद उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित कर रही है।

मंत्री गणेश जोशी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से आत्मीय संवाद बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने वाला और देश को जोड़ने वाला प्रभावशाली मंच बन चुका है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने की अपील करते हुए कहा कि इससे समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा और ऊर्जा प्राप्त होती है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूनम नौटियाल, पार्षद मोहन बहुगुणा, सत्येंद्र नाथ, आनंद गुसाईं, हेमंत गुसाईं, राजेश शर्मा, हेमंत जोशी, कंचन ठाकुर, रमेश प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *