अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन में पहुंचे सीएम,डेमोग्राफी चेंज को लेकर दिया बड़ा बयान

उत्तराखंड(हल्द्वानी),बुधवार 03 दिसंबर 2025

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौलापार हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीआरपीएफ परिसर काठगोदाम पहुंचे, जहां अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिक सम्मेलन में उन्होंने प्रतिभाग किया।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। यहां पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीरों को उनका शत-शत नमन है।

उन्होंने सम्मेलन में शामिल होकर गर्व महसूस करने की बात भी कही।बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले और डेमोग्राफिक चेंज के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री धामी ने सख्त रुख जताया। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को सबक सिखाया जाएगा और प्रदेश में किसी भी कीमत पर डेमोग्राफिक चेंज नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करने वालों की जांच की जा रही है और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *