वीर नारियों को किया सम्मानित

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 01 मई 2024

मिलिट्री स्टेशन हल्द्वानी में सम्पर्क सूचना एवं सेवा की ओर से मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में 15 सौ से अधिक पूर्व सैनिक वीर नारियों, विधवाओं और आश्रितों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, बलिदानी नायकों के परिवारों को राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के जनसम्पर्क अधिकारी कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने दी है। रैली में मुख्य अतिथि ले.ज. मुकेश चड्डा उपस्थित थे।

इस मौके पर जनरल चड्ढा ने भारतीय सेना की एकजुटता पर प्रकाश डाला और आश्वासन दिया कि संगठन अपने सैनिकों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने, सम्मान सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के सेना के उद्देश्य के बारे में भी आश्वस्त किया। रैली के दौरान जनरल मुकेश चड्ढा ने वीर नारियों को सम्मानित किया और दो विकलांग पूर्व सैनिकों को रेट्रोफिटेड मोबिलिटी स्कूटर भी उपहार में दिए। पांच वीर नारियों/ आश्रितों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

रैली में लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय सेंट्रल कमांड, मुख्य अतिथि के साथ मेजर जनरल राजेंद्र राय, एसएम, चीफ ऑफ स्टाफ मुख्यालय यूबी एरिया ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *