मुख्यमंत्री धामी ने नित्यानंद स्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 27 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंदजी के नेतृत्व में राज्य की प्रशासनिक नींव सुदृढ़ हुई।

मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को नित्यानंद स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, नैतिक मूल्यों और लोककल्याण के आदर्शों का प्रेरक उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *