राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत ढाल हैं सैनिक : राज्यपाल

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 01 जनवरी 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने नववर्ष के प्रथम दिवस पर सेना की 166 मीडियम रेजिमेंट के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया। नववर्ष की शुभकामनाएं देते उन्होंने कहा कि सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत ढाल हैं और उनके अनुशासन, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

राज्यपाल ने गुरुवार काे सर्वे चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और गढ़ी कैंट स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि नववर्ष 2026 उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सद्भाव और खुशहाली को सशक्त आधार प्रदान करे और प्रदेश में सुख-शांति, जनकल्याण और विकास की नई प्रेरणा दे। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, विश्वास और नई आशा का संचार करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *