कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास कूच , महिलाओं अपराधों पर भाजपा को घेरा

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 04 जनवरी 2026

प्रदेश कांग्रेस ने देहरादून में सर्वदलीय मुख्यमंत्री आवास का कूच कर भाजपा सरकार पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर विरोध जताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड सभी हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामलों में प्रथम स्थान पर है और सत्ताधारी भाजपा के नेताओं की संलिप्तता राज्य की अस्मिता को कलंकित करने वाली है।

गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद न्याय नहीं हुआ है और भाजपा सरकार सीबीआई जांच से बचने के लिए उल्टे तर्क दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी बेटियों को न्याय नहीं मिलता और अपराधी सलाखों के पीछे नहीं होंगे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *