चुनाव प्रक्रिया पर कांग्रेस का सवाल हार की हताशा : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 02 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता हताश और निराश होकर चुनाव प्रक्रिया व संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर भ्रम फैलाने काम कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि सोते जागते समय लोकतंत्र समाप्त होने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस का हाथ आपातकाल लगाकर अभिव्यक्ति के खून से रंगे हैं। देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक लगातार हार से कांग्रेस नेता निराश हो गए हैं। ईवीएम और चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगाकर नतीजे से पहले ही अपनी हार की भूमिका तैयार करने लग गए हैं। कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर बिना सोचे समझे बयान देते जा रहे हैं। किसी को ईवीएम की सुरक्षा की चिंता है, किसी को मत प्रतिशत के देरी में आने का मलाल है। यहीं नहींं कांग्रेस नेता को संवैधानिक संस्थाओं पर ही भरोसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *