मुख्यमंत्री ने सुंदरलाल बहुगुणा को किया नमन

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 09 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान पर्यावरणविद् , चिपको आंदोलन के प्रणेता एवं पद्म विभूषण से अलंकृत सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा ने अपने तप, त्याग और संघर्ष के माध्यम से प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। उनका संपूर्ण जीवन पर्यावरण और मानवता के संतुलित सह-अस्तित्व का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा के विचार आज के पर्यावरणीय संकट के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *