एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएंगे गहतोड़ी : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 04 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगी और एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे।

भट्ट ने कहा कि यह दुखद समाचार को सुनकर समूचा भाजपा परिवार स्तब्ध है। दिवंगत कैलाश को संगठन और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। एक सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता होने के दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपना समूचा जीवन जनसेवा में समर्पित किया था। उनके छोटी आयु में यूं इस तरह चले जाना, पार्टी और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *