मुख्यमंत्री ने किया छात्र कौशल संवर्धन के लिए ‘लैब ऑन व्हील्स’ का फ्लैग ऑफ

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 29 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन हेतु लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) का फ्लैग ऑफ किया। यह मोबाइल लैब छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, आईओटी और अन्य इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान करेगी और विज्ञान विषय के प्रयोगों को वर्चुअल मोड से सीखने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लैब ऑन व्हील्स छात्रों के लिए लर्निंग बाई डूइंग का बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी। यह परियोजना आगामी पांच वर्षों तक राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्रों को प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान करेगी और उन्हें वैश्विक अवसरों से जोड़ेगी।

लैब ऑन व्हील्स राज्य में छात्रों के लिए हैंड्स-ऑन और प्रैक्टिकल प्रशिक्षण की कमी को दूर करने में मदद करेगी। इसमें उपलब्ध सुविधाएं उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी होंगी।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ.जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के अधिकारी और इंफोसिस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *