उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 का शुभारंभ, संस्कृति से समृद्धि

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 05 फरवरी 2026

सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से परेड ग्राउंड पर आयोजित उत्तरायणी कैथिक महोत्सव का गुरुवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फाउंडेशन की संयोजक और ट्रस्टी गीता धामी ने करते हए कहा कि महोत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

महोत्व का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर में पारंपरिक और आध्यात्मिक माहौल का संचार किया। इसके बाद निकाली गई शोभा,कलश यात्रा में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा की झलक देखने को मिली। यात्रा लैंसडाउन चौक से शुरू होकर दर्शन लाल चौक, घंटाघर, गांधी पार्क और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड पर समाप्त हुई।

शोभा यात्रा में छोलिया, जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊनी, गोर्खाली और पंजाबी लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और कलाकारों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर गीता धामी ने कहा कि महोत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि महोत्सव में लोक कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल हैं, जिसमें प्रदेशभर से कलाकार और शिल्पकार भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महोत्सव की थीम “संस्कृति से समृद्धि की ओर” समाज को अपनी परंपराओं के संरक्षण के साथ विकास की दिशा में प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *