पाका प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

उत्तराखंड(हरिद्वार),गुरुवार 19 फ़रवरी 2026

प्रोविंशियल ऐडेड कॉलेज एसोसिएशन (पीएसीए) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. डॉ देवेंद्र भसीन एवं डॉ. जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर आज शिष्टाचार भेंट की।

संगठन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रो. हरवीर सिंह रंधावा अध्यक्ष ,प्रो. प्रशांत सिंह (महामंत्री) , प्रो. शालिनी गुप्ता (सचिव) एवं , प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा (आजीवन सदस्य) ने राज्य की चहुंमुखी उन्नति के लिए जा रहे क्रांतिकारी निर्णयों के लिए सीएम को अभिनंदन पत्र भेंट किया।

सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को राज्य की सर्वांगीण प्रगति और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। बैठक के दौरान नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत प्रदेश की उच्च शिक्षा में उभर रहे नवीन आयामों, अवसरों तथा संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के सम्मुख आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों के समाधान के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संगठन की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए, मुख्यमंत्री ने आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले पीएसीए के वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *