‘डेंगू की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जाए’

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 06 मई 2024

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ सोमवार को नगर आयुक्त से भेंट की और उनसे डेंगू न फैलने देने का आग्रह किया।

जोशी ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और पिछली बार के डेंगू के प्रकोप से पूरा देहरादून प्रभावित रहा लेकिन इसके समाधान के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था और डेंगू की रोकथाम के लिए ठोस निर्णय लिया जाए। समय समय पर फॉगिंग, नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। महानगर देहरादून के अंतर्गत कई वार्डों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। उनको भी शीघ्र ठीक किया जाए। नगर निगम का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय के चुनाव नहीं कराये क्योंकि इन्हें मालूम है कि नगर निगम चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं, इसलिए इन्होनें नगर निगमों को प्रशासकों के हवाले कर दिया।

प्रतिनिधिमंडल में आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गडिया, मुकेश रेगमी, शरीफ बेग, रिपू दमन, नवीन सलूजा, संजय उनियाल, निधि नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *