राशिफल : आज का राशिफल

मंगलवार 24 मार्च 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – धन का आवक बढ़ेगा, अपनों में वृद्धि होगी। सुपाच्य भोजन और सुस्वादु भोजन मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ आपको आनंदित रखेगा। बस अपनी ज़ुबान पर थोड़ा काबू रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
  2. वृषभ – आज के दिन आपमें एक अलग तरह का आकर्षण रहेगा। आपमें सुंदरता वाली बात आएगी। प्रेम और संतान का साथ रहेगा और व्यापार भी अच्छा चलेगा। जीवन में जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता बनी रहेगी। आप आकर्षण और सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। हरी वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
  3. मिथुन – शुभ कार्यों में खर्च होगा। मन थोड़ा परेशान रह सकता है और अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए फलदायी रहेगा।
  4. कर्क – आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति में भी सुधार होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। अपने पास कोई लाल वस्तु रखें, यह शुभ होगा।
  5. सिंह – कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। पिता का भरपूर साथ मिलेगा। राजनीतिक लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अभी थोड़ा मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधार की ओर है। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य देव को जल देना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।
  6. कन्या – भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अब बेहतर दिशा में बढ़ चुका है और आप जोखिमों से उभर चुके हैं। अपने पास हरी वस्तु रखना शुभ होगा।
  7. तुला – समय थोड़ा प्रतिकूल है, इसलिए बचकर पार करें। किसी भी तरह का जोखिम न लें। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। माँ काली के शरण में बने रहें और उन्हें प्रणाम करें, सब मंगल होगा।
  8. वृश्चिक – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। अपने पास लाल वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
  9. धनु – आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी, लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा। अपनों का पूरा साथ मिलेगा और शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आप ज्ञानवान बनेंगे। उपाय के तौर पर लाल वस्तु अपने पास रखें।
  10. मकर – विद्यार्थियों, लेखकों, कवियों, कलाकारों और फिल्मकारों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों में विवाद (तू-तू, मैं-मैं) से बचें और बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। माँ काली को प्रणाम करें।
  11. कुंभ – भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों ही पक्ष काफी बेहतर नजर आ रहे हैं। शुभता के लिए हरी वस्तु अपने पास रखें।
  12. मीन – आपका पराक्रम रंग लाएगा, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने काम और रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी। उपाय के तौर पर पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *