कैनाल रोड पाथवे व सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 24 मार्च 2026

महापौर सौरभ थपलियाल ने कैनाल रोड पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पाथवे इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर विशेष जोर दिया।

महापौर ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को फुटपाथ से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा। साथ ही यह कार्य क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा, जिससे आमजन को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *