बुधवार 25 मार्च 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – आज मेष राशि के जातकों का पराक्रम रंग लाएगा, सफलता मिलेगी, अपने साथ परिजनों के भी सेहत में सुधार होगा। प्रेम-संतान में दूरी बनी रहेगी और व्यापार अच्छा बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- वृषभ – वृषभ जातक शब्द जातक की तरह व्यवहार करें। आमदनी बढ़ेगी, रिश्ते सुधरेंगे, वाणी से रस टपकेगा, सेहत में सुधार, प्रेम-संतान और व्यापार के लिए शुभ समय है। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
- मिथुन – मिथुन जातक ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। लोगों के बीच आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन यह आकर्षण पवित्र होगा। अच्छे लोगों का आपकी तरफ खिंचाव होगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। संतान का साथ रहेगा और व्यापार भी अच्छा बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कर्क – कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य बुझा-बुझा रहेगा। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। हालांकि धन शुभ काम में खर्च होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है। व्यापार की स्थिति लगभग ठीक बनी हुई है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- सिंह – सिंह जातकों के लिए आज के दिन आय के नए स्रोत बनेंगे, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभकारी यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- कन्या – कन्या राशि के जातकों को कोट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। सेहत, प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा बना रहेगा। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- तुला – धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, यात्रा का योग बनेगा, सेहत में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी बनी हुई है। संतान आज्ञा का पालन करेगी। व्यापार की स्थिति भी अच्छी बनी हुई है। पीली वस्तु का दान करें।
- वृश्चिक – वृश्चिक जातकों के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। हालांकि आज का दिन ज्ञान अर्जित करने के लिए अच्छा है, सेहत पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- धनु – धनु राशि के जातकों की सेहत पहले से बेहतर है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। नौकरी में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। पवित्रता के साथ सुखद और रंगीन समय बना हुआ है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखना शुरू करें।
- मकर – मकर जातकों के शत्रु भी आज के दिन मित्रों की तरह व्यवहार करेंगे। ज्ञान का प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीष मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर, प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा बना हुआ है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कुंभ – जो भी निर्णय लेना चाहते हैं, ले सकते हैं, शुभ रहेगा। छात्र किसी तरह की कोई ट्रेनिंग करना चाहते हैं, तो यह समय शुभ रहेगा। सेहत, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा बना हुआ है। पीली वस्तु का दान करें।
- मीन – भू-भवन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। घर में कोई उत्सव संभव है, मां की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सेहत, प्रेम, संतान और व्यापार सभी चीजें अति शुभ बनी रहेंगी। पीली वस्तु पास रखने से फायदा होगा।