पौड़ी के जंगलों में हेलीकॉप्टरों से बुझाई गई आग

उत्तराखंड(ऋषिकेश),बुधवार 08 मई 2024

जनपद पौड़ी गढ़वाल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टरों के माध्यम से वन विभाग, राजस्व विभाग और फायर की संयुक्त टीम ने हेलीकॉप्टर से अलकनंदा नदी से बांबी बैकेट में एक राउंड में पांच हजार लीटर पानी भरकर जंगलों और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में आग बुझाने का कार्य किया।

जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव के प्रयासों से वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से लगातार जंगलों में लगी आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। वन विभाग, राजस्व, फायर टीम सहित अन्य द्वारा भी जंगलों में लगी आग बुझाने का कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है।

आज बुधवार को तीसरे दिन वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पौड़ी विकासखंड के अदवाणी और विकासखंड खिर्सू के चोरकंडी जंगल में लगी आग को बुझाई जा रही है। हेलीकॉप्टर ने अलकनंदा नदी से बांबी बैकेट में एक राउंड में पांच हजार लीटर पानी भरकर जंगलों और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। आज दोपहर 12:30 बजे तक हेलीकॉप्टर द्वारा पांच राउंड में 25 हजार लीटर पानी से जंगलों में लगी आग को बुझाई गयी और अभी भी आग बुझाने की कार्रवाई गतिमान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *