धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 11 मई 2024

वैदिक ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह की स्वर्ण जयंती के द्वितीय चरण में शनिवार को बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। समाजसेवी पं. लालचंद शर्मा ने भगवान परशुराम की उत्सव मूर्ति का पूजन-अर्चन किया।

उत्सव मूर्ति पूजन के उपरांत पूर्व मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’ एवं कैंट विधायक सविता कपूर ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा प्रारंभ किया। शोभायात्रा नवनिर्मित भगवान परशुराम द्वार प्रकाश नगर से बिंदाल पुल, तिलक रोड, खुडबुडा, रामलीला बाजार, हनुमान चौक, पीपल मंडी, धामावाला, पल्टन बाजार घंटाघर होते हुए चकरौता रोड से वापस श्रीपरशुराम मंदिर पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

इस दौरान आचार्य पवन कुमार शर्मा, इं. ओमप्रकाश, गौरव बक्शी, दिनेश कालिया, संदीप शर्मा, प्रमोद मेहता, एसपी पाठक, पं. सुभाष चंद्र जोशी, प्रमोद मेहता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *