नई खेल नीति पर जनता से सुझाव लेगी सरकार : रेखा आर्या

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 07 जुलाई 2026

उत्तराखंड सरकार नई खेल नीति तैयार करने से पहले खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आम जनता से सुझाव लेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक में इसके लिए जल्द ऑनलाइन लिंक जारी कर सुझाव आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

खेल मंत्री ने बताया कि नई खेल नीति में केंद्र सरकार की खेल नीति के अनुरूप प्रावधानों को शामिल करते हुए उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त उपयोगी सुझावों को नई खेल नीति का हिस्सा बनाया जाएगा तथा बेहतर सुझाव देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

रेखा आर्या ने बताया कि बैठक में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों में से कुछ को राज्य की खेल अकादमियों में समायोजित करने की भी तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *