मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चारधाम यात्रा पंजीकरण जांच केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तराखंड(ऋषिकेश),गुरुवार 30 मई 2024

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को भद्रकाली पुलिस चौकी पर बनाये गए चारधाम यात्रा पंजीकरण जांच केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर की जांच करते हुए पुलिस अधिकारियों को यात्रियों से अच्छा व्यवहार अपनाने के लिए कहा।

गुरुवार को मंत्री डॉ. अग्रवाल अचानक भद्रकाली पुलिस चौकी पर बनाए गए यात्री पंजीकरण जांच केंद्र पहुंचे। उन्होंने पंजीकरण के लिये बनाये गए रजिस्टर को देखा। उन्होंने रजिस्टर में यात्रियों के हस्ताक्षर का कॉलम बढ़ाने के लिए निर्देश दिये। डॉ. अग्रवाल ने यहां तैनात पुलिस कर्मियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आने वाले प्रत्येक यात्रियों से अच्छा व्यवहार किया जाए, जिससे यात्री यहां से जाकर राज्य के प्रति अच्छी छवि लेकर जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *